![]()
बिजनौर शहर कोतवाली क्षेत्र के मेन बाजार में बुधवार शाम करीब 7 बजे हड़कंप मच गया। राजकीय इंटर कॉलेज के सामने स्थित बालाजी फोटो स्टेट की दुकान में अचानक एक सांप घुस गया। इससे दुकान और आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सांप के दुकान में घुसने की सूचना तुरंत वन विभाग को दी गई। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची। वन विभाग की टीम ने करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सांप का सुरक्षित रेस्क्यू किया। यह सांप ‘रेट स्नेक’ प्रजाति का था, जिसकी लंबाई लगभग 4 से 5 फीट बताई गई। टीम सांप को अपने साथ जंगल में छोड़ने के लिए ले गई। यह सांप दुकान के पीछे खड़े एक पेड़ से अचानक दुकान के अंदर आ गया था। इस संबंध में वन क्षेत्र अधिकारी महेश गौतम ने बताया कि उन्हें दुकान में सांप होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद टीम को तत्काल मौके पर भेजा गया। टीम ने सांप को सुरक्षित पकड़ लिया। महेश गौतम ने जिलेवासियों से अपील की कि बरसात के मौसम में ‘रेट स्नेक’ जैसे सांप पानी से बचने और भोजन (जैसे चूहे) की तलाश में घरों में घुस जाते हैं। उन्होंने लोगों को अपने घरों के आसपास साफ-सफाई रखने और गेंडा छाप फिनाइल में नवरत्न तेल मिलाकर छिड़काव करने की सलाह दी, जिससे सांप घरों में प्रवेश नहीं करते हैं।
Source link