Sorting by

×




मिर्जापुर में हलिया विकासखंड के ड्रमंडगंज बाजार में जल निकासी की बदहाल व्यवस्था के कारण बारिश के बाद गंभीर जलभराव की समस्या उत्पन्न हो जाती है। बाजार की सड़कें और आसपास का क्षेत्र पानी से भर जाने के कारण पूरा बाजार तालाब जैसा नजर आता है। जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से वर्षा का पानी कई दिनों तक जमा रहता है, जिससे लोगों और व्यापारियों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के बाद बाजार में पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। ग्राहकों को दुकानों तक पहुंचने में परेशानी होती है, जिससे व्यापार पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है। लंबे समय तक गंदा पानी जमा रहने से दुर्गंध फैल रही है और संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। बार-बार शिकायत, फिर भी नहीं निकला समाधान स्थानीय नागरिक ज्ञानदास गुप्ता ने बताया कि जलभराव की समस्या को लेकर कई बार विकासखंड स्तर पर शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उनका कहना है कि हर बारिश में यही हाल होता है और प्रशासन केवल आश्वासन देकर अपनी जिम्मेदारी पूरी मान लेता है। संचारी रोगों का बढ़ा खतरा ग्रामीणों का कहना है कि एक ओर जिला प्रशासन मच्छरों के लार्वा के उन्मूलन और संचारी रोगों की रोकथाम के लिए अभियान चलाने का दावा करता है, वहीं दूसरी ओर बाजार में जमा गंदा पानी मच्छरों के पनपने का बड़ा केंद्र बना हुआ है। इससे डेंगू, मलेरिया और अन्य जलजनित बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। स्थायी जलनिकासी व्यवस्था की मांग क्षेत्रीय नागरिकों और व्यापारियों ने जिला प्रशासन से बाजार में स्थायी जल निकासी व्यवस्था विकसित करने, नालियों की सफाई एवं निर्माण कराने तथा जलभराव की समस्या का शीघ्र समाधान करने की मांग की है। उनका कहना है कि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो बरसात के मौसम में हालात और गंभीर हो सकते हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *