Sorting by

×




उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की कथित टिप्पणी के विरोध में शनिवार को बांदा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमेटी के बैनर तले आयोजित प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए विरोध मार्च निकाला और सतीश महाना का पुतला दहन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने किया। इस दौरान शहर कोतवाल समेत भारी पुलिस बल मौके पर तैनात रहा। कांग्रेस की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने पुतला छीनने का प्रयास किया। हालांकि, कार्यकर्ताओं ने विरोध जताते हुए पुतला दहन कर दिया। इस दौरान सरकार और विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। ‘बयान से आहत हुईं श्रद्धालुओं की भावनाएं’ प्रदर्शन के बाद मीडिया से बातचीत में कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने आरोप लगाया कि राम मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा दान की गई नगद राशि और सोने-चांदी के आभूषणों से जुड़े मामले की जांच के बीच विधानसभा अध्यक्ष का बयान करोड़ों राम भक्तों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला है। उन्होंने सवाल उठाया कि किस आधार पर यह कहा गया कि लोगों ने दान “बेमन” से दिया था। सरकार पर जिम्मेदारों को बचाने का आरोप राजेश दीक्षित ने आरोप लगाया कि मामले की जांच में कई बड़े नाम सामने आने की बातें कही जा रही हैं, लेकिन सरकार दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय उन्हें बचाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने इस पूरे प्रकरण में निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। कांग्रेस ने आंदोलन तेज करने का किया ऐलान कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि जब तक संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती, तब तक पार्टी का आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रों में पदयात्रा निकालकर लोगों को इस मुद्दे से अवगत कराया जाएगा। प्रदर्शन में कांग्रेस के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *