![]()
बलिया में एक सड़क दुर्घटना में संविदा लाइनमैन अभिनंदन यादव की मौत हो गई। यह हादसा सोमवार शाम उस समय हुआ जब वह अपने दोस्त के साथ बाइक से घर लौट रहा था। मृतक की पत्नी सोनल देवी ने इस संबंध में पुलिस को तहरीर दी है। भंवरपुर सुखपुरा निवासी अभिनंदन यादव उर्फ चुल्ली यादव बैंसहां उपकेंद्र से लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। देखें, 2 तस्वीरें… घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल उन्हें जिला चिकित्सालय पहुंचाया। चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उच्च चिकित्सा केंद्र वाराणसी रेफर कर दिया। परिजन अभिनंदन को लेकर वाराणसी जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही रात में उनकी मौत हो गई। मृतक अपने पीछे पत्नी सोनल देवी, तीन वर्ष का एक पुत्र और चार माह का एक पुत्र छोड़ गए हैं।
Source link