Sorting by

×




बलरामपुर में उतरौला-रेहरा मार्ग पर मंगलवार शाम सुंदरघाट जंगल के पास दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस भीषण दुर्घटना में 10 वर्षीय बच्ची गौसिया और निजामुद्दीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, तुलसीपुर निवासी इरफान अपनी पत्नी असीसुन्निसा और 10 वर्षीय पुत्री गौसिया के साथ बड़हरा भिटौरा स्थित अपनी मौसी के घर आए थे। वे सभी मौसी के पुत्र निजामुद्दीन के साथ एक बाइक पर सवार होकर बंजरिया हुसैन लक्ष्मणपुर स्थित ननिहाल जा रहे थे। इसी दौरान सुंदरघाट जंगल के पास सामने से आ रही राहुल वर्मा उर्फ रोहित की बाइक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए और सभी सवार सड़क पर दूर जा गिरे। हादसे में इरफान की पुत्री गौसिया (10) और निजामुद्दीन पुत्र कल्लू की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। दुर्घटना में इरफान, उनकी पत्नी असीसुन्निसा, राहुल वर्मा उर्फ रोहित और ईयाजुद्दीन गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही रेहरा बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को एंबुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) रेहरा बाजार पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायलों में राहुल वर्मा उर्फ रोहित की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रेहरा बाजार थाना प्रभारी ने बताया कि सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हुई है और चार लोग घायल हुए हैं। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *