![]()
बरेली में सिर और गर्दन के कैंसर से पीड़ित मरीजों को अब विशेषज्ञ परामर्श के लिए दूसरे शहरों की यात्रा नहीं करनी पड़ेगी। मंगलवार को मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, वैशाली ने श्री जी बरेली गोल्डन हॉस्पिटल में हेड एंड नेक कैंसर विशेषज्ञ ओपीडी सेवा शुरू की है। इस पहल से बरेली और आसपास के जिलों के मरीजों को स्थानीय स्तर पर नियमित विशेषज्ञ सलाह और फॉलो-अप की सुविधा मिलेगी। इस ओपीडी में हेड एंड नेक ऑन्कोलॉजी विभाग के प्रिंसिपल डायरेक्टर डॉ. सौरभ कुमार अरोड़ा और कंसल्टेंट डॉ. भव्या मिश्रा अपनी सेवाएं देंगे। वे प्रत्येक माह के पहले मंगलवार को मरीजों की जांच, परामर्श, सेकेंड ओपिनियन और उपचार संबंधी मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। डॉ. सौरभ कुमार अरोड़ा ने बताया कि मुंह में लंबे समय तक न भरने वाला घाव, निगलने में कठिनाई, लगातार आवाज बैठना या गर्दन में गांठ जैसे लक्षण हेड एंड नेक कैंसर के संकेत हो सकते हैं। उन्होंने जोर दिया कि ऐसे लक्षणों को नजरअंदाज न करें और तुरंत विशेषज्ञ से जांच कराएं। डॉ. अरोड़ा के अनुसार, समय पर पहचान होने पर आधुनिक उपचार तकनीकों से बीमारी का सफल इलाज संभव है। डॉ. भव्या मिश्रा ने कहा कि इस नई ओपीडी का मुख्य उद्देश्य मरीजों को उनके शहर के नजदीक ही विशेषज्ञ सेवाएं उपलब्ध कराना है। इससे बीमारी की शुरुआती अवस्था में पहचान हो सकेगी और इलाज में अनावश्यक देरी से बचा जा सकेगा। उन्होंने आगे कहा कि यह सुविधा मरीजों और उनके परिजनों का समय, खर्च और लंबी दूरी की यात्रा की परेशानी भी कम करेगी।
Source link