Sorting by

×




बरेली के बिथरीचैनपुर ब्लॉक में बेसिक शिक्षा विभाग ने ‘स्कूल चलो अभियान’ के तहत एक रैली का आयोजन किया। क्षेत्रीय विधायक डॉ. राघवेन्द्र शर्मा और ब्लॉक प्रमुख पति हरेंद्र पटेल ने इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर विधायक डॉ. राघवेन्द्र शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि प्रत्येक बच्चे तक शिक्षा पहुंचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन कराने और उन्हें नियमित रूप से स्कूल भेजने की अपील की। ब्लॉक प्रमुख पति हरेंद्र पटेल ने ‘स्कूल चलो अभियान’ के उद्देश्य को स्पष्ट करते हुए कहा कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। उन्होंने इस अभियान को जनभागीदारी से सफल बनाने पर जोर दिया। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष नरेश गंगवार ने भी कार्यक्रम में अपने विचार रखे। उन्होंने शिक्षा के प्रसार और अभियान की सफलता के लिए सभी से सहयोग की अपील की। कार्यक्रम के समापन पर खंड शिक्षा अधिकारी विजय कुमार ने सभी अतिथियों, शिक्षकों, अभिभावकों और उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। इस रैली में बड़ी संख्या में शिक्षक, छात्र-छात्राएं, शिक्षा विभाग के अधिकारी और जनप्रतिनिधि शामिल हुए। इस दौरान ऋषि पाल सिंह, डॉ. शिखा अग्रवाल, मांडलिक मंत्री के.सी. पटेल, राजीव लोचन शर्मा, डॉ. के.पी. सिंह पटेल, डी.पी. सिंह, कुसुम, मिथिलेश कुमार, नरेश चंद्र, रमा सिंह, अंजू गंगवार, प्रदीप पुष्कर, सुभाष बाबू, अरविंद चौधरी, जितेंद्र गंगवार, प्रियदर्शनी शर्मा, शुभ्रा शर्मा, सुरैया परवीन, शाहनूर, सुनील गौड़, अरविंद कुमार, प्रभात कुमार, रश्मि, लक्ष्मी, अंजू, रेणु, मनिका, प्रतिज्ञा, सोनी, दिव्या अग्रवाल, तबस्सुम अतीक, अंकिता मलिक और सुभाष सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *