Sorting by

×




बदायूं के जरीफनगर थाना क्षेत्र के सलामतपुर गांव में सोमवार को 34 वर्षीय विवाहिता देव देवी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका के मायके पक्ष ने घटना पर संदेह जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। उघैती थाना क्षेत्र के टेहरा गांव से पहुंचे मृतका के पिता चौधरी सिंह और अन्य परिजनों ने आरोप लगाया कि घटना के बाद ससुराल पक्ष के कुछ लोग घर पर मौजूद नहीं थे। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। परिजनों के अनुसार, देव देवी का विवाह करीब 19 वर्ष पहले सलामतपुर निवासी धर्मेंद्र यादव से हुआ था। दंपति की कोई संतान नहीं थी। जरीफनगर पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *