Sorting by

×




पीलीभीत के बीसलपुर में अखिल भारत हिंदू महासभा की बढ़ेपुरा टीम ने एक मृत गोवंश का अंतिम संस्कार किया। वहीं, सियारों द्वारा जिंदा नोची जा रही घायल गोवंश को बचाकर उसका उपचार कराया और उसे रामनगर गौशाला भिजवाया। घटना की जानकारी मिलने पर अखिल भारत हिंदू महासभा के बीसलपुर नगर अध्यक्ष सुनील अवस्थी भी बढ़ेपुरा टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने मृत गोवंश को सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार के लिए ले जाकर विधि-विधान से उसका अंतिम संस्कार किया। इसी दौरान टीम को एक घायल गोवंश के बारे में जानकारी मिली, जिसे सियार जिंदा नोच रहे थे। मौके पर पहुंची टीम ने गोवंश को सियारों से बचाया। गोवंश के शरीर पर कई चोटें थीं और उसकी हालत गंभीर थी। टीम ने तत्काल गोवंश का उपचार कराया। इलाज के बाद घायल गोवंश को सुरक्षित रामनगर गौशाला भिजवा दिया गया, जहां उसकी देखरेख की जाएगी। नगर अध्यक्ष सुनील अवस्थी ने कहा कि गोवंश की सेवा और सुरक्षा के लिए संगठन के कार्यकर्ता लगातार प्रयास करते रहेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *