Sorting by

×




फर्रुखाबाद के शमशाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर जसू में एक मजदूर की छत से गिरकर मौत हो गई। 35 वर्षीय नीरज कुमार को 27 जून को बंदरों ने छत पर दौड़ाया था, जिसके बाद वह नीचे गिर गए थे। बुधवार सुबह 6 बजे उनकी मृत्यु हो गई। घटना 27 जून की है, जब नीरज कुमार अपने घर की छत पर थे। इसी दौरान बंदरों के एक झुंड ने उन्हें दौड़ाना शुरू कर दिया। हड़बड़ाहट में नीरज छत से नीचे जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मजदूरी करके चलाता था परिवार रामपुर जसू निवासी सुमित ने बुधवार दोपहर पोस्टमार्टम हाउस पर बताया कि नीरज कुमार मेहनत-मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। बुधवार सुबह करीब 6 बजे उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर शमशाबाद थाना पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक नीरज कुमार अपने पीछे पत्नी रेखा देवी और चार बच्चों को छोड़ गए हैं। उनके बच्चों में दो बेटियां अंशिका और दिव्या तथा दो बेटे विनय (सबसे बड़ा) और शिव (सबसे छोटा) शामिल हैं। नीरज की असामयिक मृत्यु से पत्नी और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *