Sorting by

×




लखनऊ में निजी बैंक के डिप्टी मैनेजर की पत्नी ने शनिवार को सुसाइड कर लिया। दोनों की 4 महीने पहले 26 फरवरी को शादी हुई थी। पति कमलाकांत का दावा है कि पत्नी सोनाली (24) के साथ हनीमून के लिए फ्लाइट से कश्मीर जाने वाले थे। अचानक फ्लाइट का टिकट कैंसिल कर ट्रेन टिकट करानी पड़ी। इससे पत्नी नाराज हो गई। अगले दिन उसने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। पुलिस के मुताबिक, कमलाकांत और सोनाली दोनों बिहार के रहने वाले हैं। लखनऊ में फ्लैट किराए पर लेकर रहते थे। सोनाली के भाई अभिषेक ओझा ने रविवार दोपहर 12.50 बजे को इंदिरानगर थाने में जीजा कमलाकांत, उसके माता-पिता, भाई-भाई, बहन पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज करवाया। पुलिस ने कमलाकांत को गिरफ्तार कर लिया है। भाई अभिषेक का कहना है कि घटना के बाद कमलाकांत सोनाली को अस्पताल लेकर जाने की बजाय शव के साथ फोटो खिंचवाता रहा। घटना लखनऊ के इंदिरानगर के शिवाजीपुरम की है। पति बोला- ट्रेन टिकट देखकर भड़की, झगड़ा किया पुलिस के मुताबिक, कमलाकांत भोजपुर के पिंजरोई संदेश का रहने वाला है। उसकी शादी बक्सर के खरहाराड़ सिमरी की सोनाली से हुई थी। कमलाकांत ने पुलिस पूछताछ में बताया कि नौकरी के कारण शादी के बाद हनीमून पर नहीं जा पाए थे। एक महीने पहले फ्लाइट से कश्मीर जाने का प्लान बनाया। टिकट भी बुक करवा लिया। 3 जुलाई को फ्लाइट का टिकट कैंसिल कर ट्रेन टिकट बुक करवाया। यह बात सोनाली को पसंद नहीं आई। हमारे बीच झगड़ा हुआ। अगले दिन यानी 4 जुलाई को रोज की तरह ड्यूटी गया। सोनाली को कॉल किया तो रिसीव नहीं हुआ। फिर मकान मालिक से देखने को कहा। उन्होंने दरवाजा अंदर से बंद पाया। इसके बाद कमलाकांत पहुंचे। दरवाजा खोला तो सोनाली फंदे से लटकी मिली। भाई बोला- कार और नकदी के लिए प्रताड़ित करते थे मृतका के भाई अभिषेक ने बताया- 4 जुलाई की रात बहनोई का फोन आया था। बताया कि सोनाली ने आत्महत्या कर ली है। उसे अस्पताल ले गए। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अभिषेक ने आरोप लगाया कि ससुरालवाले कार और नकदी मांग रहे थे। सोनाली को कमलाकांत के अलावा सास रमावती, ससुर शारदानंद, ननद गिरिजा चौबे, जेठ लक्ष्मीकांत, जेठानी लक्ष्मी लगातार अपमानित और प्रताड़ित करते थे। उन्होंने बताया कि सोनाली 28 जून को ही वह लखनऊ आई थी। 4 जुलाई को उसकी हत्या कर दी गई। इसे आत्महत्या दिखाने की कोशिश की। काफी देर बाद फोन कर परिवार को सूचना दी। अभिषेक ने शिकायत देकर पुलिस को बताया कि शादी में खूब खर्च किया था। 15 लाख रुपए कैश और करीब ढाई लाख रुपए का फर्नीचर दिया था। इसके बावजूद ये लोग परेशान करते थे। दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज, पति हिरासत में मृतका के भाई की शिकायत पर इंदिरानगर पुलिस ने पति समेत ससुराल पक्ष के 6 लोगों के खिलाफ दहेज हत्या सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पति कमलकान्त मिश्रा उर्फ मिलन को अतिरिक्त दहेज के लिए पत्नी की हत्या करने के मामले में गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया है। एडीसीपी पूर्वी अमोल मुरकुट ने बताया- 5 जुलाई को एक नवविवाहित के सुसाइड की सूचना मिली थी। उसके भाई ने दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच की जा रही है। ———————- ये खबर भी पढ़िए- ‘लोग नहीं बचाते तो बहन को मार डालता’ : 24 घंटे बाद होश आया, कानपुर में शादी से इनकार पर रिटायर्ड IAS के बेटे की हैवानियत कानपुर के बिठूर में रिटायर्ड IAS अधिकारी के बेटे देवाशीष निगम के महिला पर जानलेवा हमले के मामले में पीड़िता की बहन ने सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि आरोपी लंबे समय से उनकी बहन पर शादी का दबाव बना रहा था। शनिवार को जब बहन ने शादी से इनकार किया तो उसने बेरहमी से हमला कर दिया। बहन ने कहा- अगर आसपास के लोग मौके पर नहीं पहुंचते तो आरोपी उसकी जान ले लेता। घटना के 24 घंटे बाद भी महिला को होश आ गया। उसका इलाज हैलेट अस्पताल में चल रहा है। (पूरी खबर पढ़िए)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *