Sorting by

×




फिरोजाबाद में जसराना विधानसभा क्षेत्र के पैढ़त स्थित शिव आदर्श कॉलेज परिसर में गुरुवार को रक्षा बंधन के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। क्षेत्र के अलग-अलग गांवों से बड़ी संख्या में बहनें विधायक इंजीनियर सचिन यादव को राखी बांधने पहुंचीं। विधायक ने सभी बहनों से राखी बंधवाई और उन्हें उपहार स्वरूप लिफाफा भेंट किया। कार्यक्रम में विधायक ने बहनों को मिठाई खिलाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान उनके लिए प्रीतिभोज का भी आयोजन किया गया। दूर-दराज के गांवों से आई बहनों ने विधायक को राखी बांधकर रक्षा बंधन का पर्व मनाया। विधायक सचिन यादव ने कहा कि राखी का धागा उनके लिए केवल एक धागा नहीं, बल्कि जसराना की हर बहन के सम्मान, सुरक्षा और समृद्धि की जिम्मेदारी का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की बहनें खुद को अकेला न समझें। सुख-दुख की हर परिस्थिति में वह उनके साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने जसराना की बेटियों को बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाएं और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने को अपनी प्राथमिकता बताया। विधायक ने कहा कि क्षेत्र की बहनों और बेटियों को सुरक्षित, शिक्षित और आत्मनिर्भर बनाना उनका लक्ष्य है। इस कार्यक्रम में पूर्व विधायक रामप्रकाश यादव, पूर्व प्रधान जागेश यादव, नितिन बघेल, सुभाष जाटव, राजकुमार राजपूत, उम्मेद राजपूत, रंजीत कठेरिया, रामनाथ शाक्य, रिशाल सिंह जाटव और खूब सिंह कुशवाह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। विधायक ने कार्यक्रम में पहुंची सभी बहनों का आभार जताया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *