![]()
फिरोजाबाद उद्योग व्यापार मंडल ने बढ़ती महंगाई के विरोध में मंगलवार को जिलाधिकारी को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। इसमें पेट्रोल-डीजल, घरेलू और वाणिज्यिक एलपीजी गैस की कीमतों में कमी करने की मांग की गई। ज्ञापन में घरेलू गैस पर सब्सिडी बहाल करने और उत्तर प्रदेश में बिजली बिलों पर लगाए गए 10 प्रतिशत ईंधन अधिभार को वापस लेने की भी मांग की गई। महानगर अध्यक्ष अंबेश शर्मा के नेतृत्व में व्यापारियों ने बताया कि पेट्रोल-डीजल और गैस की बढ़ती कीमतों से परिवहन लागत में वृद्धि हुई है। इसका सीधा असर आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर पड़ रहा है। व्यापारियों ने कहा कि इससे व्यापारियों, लघु एवं कुटीर उद्योगों के साथ-साथ आम उपभोक्ताओं पर भी आर्थिक बोझ बढ़ा है। उन्होंने विशेष रूप से वाणिज्यिक एलपीजी गैस के दाम कम करने की मांग की, ताकि होटल व्यवसायियों और छोटे कारोबारियों को राहत मिल सके। पदाधिकारी एवं व्यापारी मौजूद ज्ञापन सौंपने वालों में हरीशंकर अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, स्वतंत्र गुप्ता, पारुल गुप्ता, लोकेश अग्रवाल सहित व्यापार मंडल के पदाधिकारी एवं व्यापारी मौजूद रहे।
Source link
फिरोजाबाद में व्यापारियों का प्रदर्शन:पेट्रोल-डीजल और गैस के दाम घटाने की मांग, राष्ट्रपति को ज्ञापन