Sorting by

×




प्रयागराज के कैंट स्थित एक प्ले स्कूल में तीन साल की बच्ची के साथ गलत हरकत की गई। बच्ची के माता-पिता की शिकायत पर पुलिस ने डांस सिखाने वाले एक किशोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग भी खंगाली जा रही है, ताकि घटना से जुड़े तथ्यों की पुष्टि की जा सके।
एक सप्ताह पहले ही कराया था दाखिला
बच्ची के माता-पिता सिविल लाइंस के रहने वाले हैं और दोनों डॉक्टर हैं। बच्ची का दाखिला करीब एक सप्ताह पहले ही कैंट क्षेत्र स्थित प्ले स्कूल में कराया गया था। स्कूल में छोटे बच्चों को डांस सिखाने के लिए एक किशोर को बुलाया जाता था। बताया गया है कि स्कूल में अन्य पूरा महिला स्टाफ है।
शनिवार को बच्ची ने मां से बताई परेशानी
शनिवार दोपहर बच्ची ने अपनी मां से प्राइवेट पार्ट में दर्द होने की शिकायत की। मां ने बच्ची को देखा तो उसे वहां चोट के निशान मिले। इसके बाद माता-पिता ने बच्ची से सहज तरीके से जानकारी ली। बच्ची ने कथित तौर पर डांस सिखाने वाले किशोर के बारे में बताया।
बच्ची की बात सुनने के बाद माता-पिता उसे लेकर कैंट थाने पहुंचे और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। देर रात पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
सीसीटीवी फुटेज से जांच में जुटी पुलिस
पुलिस अब स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाल रही है। इसके अलावा स्कूल में बच्ची के आने-जाने, डांस क्लास और उस दौरान मौजूद लोगों से संबंधित जानकारी जुटाई जा रही है।
कैंट थाना प्रभारी अमरनाथ राय ने बताया कि बच्ची के माता-पिता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी पुलिस की हिरासत में है और उससे पूछताछ की जा रही है। स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी देखी जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *