Sorting by

×




प्रयागराज में पिछले चार दिनों से मानसून पूरी तरह सक्रिय बना हुआ है। रुक-रुक कर हो रही बारिश का सिलसिला गुरुवार रात भी जारी रहा। रातभर हल्की बारिश होने के बाद शुक्रवार सुबह मौसम साफ नजर आया, हालांकि आसमान में बादल छाए रहे और ठंडी हवाओं के चलते मौसम सुहावना बना हुआ है। लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली है। रात भर हुई बारिश….. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार के लिए भी जिले में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार दिन में कई स्थानों पर मेघगर्जन, आकाशीय बिजली और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी गई है। लगातार चार दिनों से हो रही बारिश के कारण शहर के कई निचले इलाकों में जलभराव की समस्या बनी हुई है। नैनी, करेली, बघाड़ा, सिविल लाइंस समेत कई मोहल्लों में सड़कों और गलियों में पानी जमा है, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
किसानों के लिए राहत की बारिश वहीं, लगातार हो रही बारिश किसानों के लिए राहत लेकर आई है। धान की रोपाई और फसलों के लिए पर्याप्त नमी मिलने से कृषि कार्यों में तेजी आई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 24 घंटे तक प्रयागराज और आसपास के क्षेत्रों में मानसून सक्रिय रहेगा और रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *