Sorting by

×




उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल ने जून 2026 में वाणिज्यिक आय के क्षेत्र में नया रिकॉर्ड बनाया है। मंडल ने माल ढुलाई, कैटरिंग, पार्किंग और अन्य गैर-किराया स्रोतों से कुल 258.38 करोड़ रुपए की वाणिज्यिक आय अर्जित की। यह जून 2025 की तुलना में 16.78% अधिक है। वहीं निर्धारित लक्ष्य 241.61 करोड़ रुपए के मुकाबले 6.94% ज्यादा आय दर्ज की गई। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, बेहतर राजस्व प्रबंधन, माल ढुलाई में वृद्धि और गैर-किराया आय के नए स्रोत विकसित होने से यह उपलब्धि हासिल हुई है। मंडल रेल प्रबंधक रजनीश अग्रवाल के मार्गदर्शन में यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने और राजस्व बढ़ाने के लिए लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। माल ढुलाई से 81.09 करोड़ की कमाई जून 2026 में प्रयागराज मंडल ने माल ढुलाई से 81.09 करोड़ रुपए की आय अर्जित की। यह पिछले वर्ष की तुलना में 32.48% अधिक और निर्धारित लक्ष्य से 4.96% ज्यादा रही। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, प्रभावी फ्रेट लोडिंग और बिजनेस डेवलपमेंट की रणनीतियों से यह सफलता मिली। कैटरिंग और गैर-किराया आय में भी रिकॉर्ड मंडल ने विविध गैर-किराया आय के रूप में 5.34 करोड़ रुपए अर्जित किए, जो पिछले वर्ष की तुलना में 60.36% अधिक हैं। यह अब तक की सर्वाधिक मासिक विविध आय है। कैटरिंग सेवाओं से 3.25 करोड़ रुपए की आय हुई। यह पिछले वर्ष से 77.13% अधिक और लक्ष्य से 36.75% ज्यादा रही। यह भी मंडल की अब तक की सर्वाधिक मासिक कैटरिंग आय है। पार्किंग और विज्ञापन से भी बढ़ी कमाई पार्किंग अनुबंधों से 44 लाख रुपए की आय हुई, जो पिछले वर्ष की तुलना में 66.26% अधिक है। वहीं कमर्शियल पब्लिसिटी से 80 लाख रुपए की आय दर्ज की गई। विज्ञापन से होने वाली आय में पिछले वर्ष की तुलना में 43.68% की बढ़ोतरी हुई। टिकट जांच अभियान भी जारी मंडल रेल प्रबंधक रजनीश अग्रवाल के मार्गदर्शन तथा वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (कोचिंग) हरिमोहन और वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (फ्रेट) अतुल यादव के निर्देशन में यात्रियों को सुरक्षित, स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण रेल सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न अभियान चलाए जा रहे हैं। यात्रियों को बेहतर भोजन, शुद्ध पेयजल और स्वच्छ शौचालय जैसी सुविधाएं दी जा रही हैं। इसके साथ ही टिकट रहित और अनियमित यात्रा पर रोक लगाने के लिए स्टेशनों और ट्रेनों में नियमित टिकट जांच अभियान भी चलाया जा रहा है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि प्रयागराज मंडल की यह उपलब्धि बेहतर यात्री सुविधाओं, प्रभावी राजस्व प्रबंधन, माल ढुलाई में लगातार वृद्धि, सुदृढ़ टिकट जांच व्यवस्था और गैर-किराया आय के नए स्रोतों के विस्तार का परिणाम है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *