Sorting by

×




समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल संभल जनपद के चंदौसी और संभल विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित पीडीए सम्मेलन में शामिल हुए। उन्होंने 2027 में सपा की सरकार बनने का दावा किया और भाजपा पर निशाना साधते हुए चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। ये कार्यक्रम शुक्रवार दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित किए गए। प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने अपने संबोधन में कहा कि भगवान राम ने ही भाजपा को सत्ता में लाया था, और अब भगवान राम के ‘घर में हुई डकैती और बड़ी लूट’ के कारण वही उन्हें देश से बाहर करेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जौहर यूनिवर्सिटी जैसे संस्थानों को ही नहीं, बल्कि देश के सभी विश्वविद्यालयों, माध्यमिक और प्राथमिक विद्यालयों को बंद करना चाहती है। अशिक्षित आबादी पर शासन करना आसान होता है, जिससे सत्ताधारी दल अपनी पकड़ बनाए रख सकते हैं। उन्होंने बाबा साहब डॉ. आंबेडकर के संदेश का हवाला देते हुए कहा कि देश में शिक्षा मजबूत होने पर ही राष्ट्र मजबूत होगा। उन्होंने भारतीय संविधान को धर्मनिरपेक्ष बताते हुए कहा कि भाजपा इसे नहीं मानती, बल्कि सामंतवाद और पूंजीवाद में विश्वास रखती है। पाल ने जोर दिया कि भारत का संविधान नफरत से नहीं, बल्कि समता, स्वतंत्रता और भाईचारे के सिद्धांतों पर चलेगा। सपा प्रदेश अध्यक्ष ने ‘इंडिया’ गठबंधन को देश और संविधान-लोकतंत्र के लिए आवश्यक बताया। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर राष्ट्रीय नेतृत्व की पहल ही मुख्य होगी और अन्य किसी के बयान से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। पेपर लीक के मामलों पर टिप्पणी करते हुए श्यामलाल पाल ने कहा कि भाजपा अभी तक इस मुद्दे को समझ नहीं पाई है। उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024 का जिक्र करते हुए कहा कि जिस तरह नीट (NEET) परीक्षा का पेपर लीक हुआ, उसी तरह उत्तर प्रदेश की जनता ने लोकसभा सीटों पर भाजपा को ‘लीक’ कर दिया, जिसके परिणामस्वरूप उनकी ‘लंगड़ी’ सरकार बनी। समाजवादी पार्टी ‘एक देश, एक प्रकार की शिक्षा’ का समर्थन करती है। जब सभी को एक समान शिक्षा मिलेगी, तो समाज में कोई छोटा-बड़ा नहीं रहेगा। शिक्षक, पाठ्यक्रम और विद्यालय होने से देश में व्याप्त गैर-बराबरी को जल्द दूर किया जा सकेगा। हमारी पीडीए (PDA) की जनता को ग़ैर-चेहरा बना दिया है। उनकी वोट लिया, उनकी वोट की ताकत पर शासन-सत्ता में आए, लेकिन ऐसे पीडीए के लोगों के साथ सौतेला व्यवहार हुआ, छलावा हुआ, विश्वविद्यालयों में नौकरियाँ नहीं मिलीं, नीट के पेपर लीक हुए, छोटी-मोटी प्राइमरी टीचर्स जैसी नौकरियों में बड़ी धांधली पीडीए के लोगों के साथ हुआ। राज्यसभा सांसद जावेद अली खान, विधायक रामखिलाड़ी यादव, जिलाध्यक्ष असगर अली अंसारी, पूर्व जिलाध्यक्ष फिरोज खां, महासचिव कृष्णमुरारी शंखधार, चंदौसी की पूर्व प्रत्याशी विमलेश कुमारी, पूर्व अकीलुर्रहमान खां, हरवीर यादव सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *