Sorting by

×




प्रतापगढ़ के फतनपुर थाना क्षेत्र में शराब के नशे में मारपीट और हमले के आरोप में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोनू उपाध्याय, पवन पाण्डेय और दीपक तिवारी को सुवंसा नहर पुलिया के पास से तब पकड़ा, जब वे क्षेत्र छोड़कर भागने की कोशिश कर रहे थे। पूछताछ में आरोपियों ने 5 जुलाई 2026 की रात की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। उन्होंने बताया कि शराब के नशे और गुस्से में उन्होंने नियाज अहमद पर लाठी-डंडों से हमला किया था। बीच-बचाव करने आए राकेश शर्मा और राजकुमार शर्मा के साथ भी मारपीट की गई, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपियों की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल की गई बांस की लाठी बरामद कर ली गई है। पुलिस के मुताबिक, सोनू उपाध्याय के खिलाफ 13, पवन पाण्डेय के खिलाफ 9 और दीपक तिवारी के खिलाफ 3 आपराधिक मुकदमे पहले से दर्ज हैं। इन मुकदमों में मारपीट, हत्या के प्रयास, गैंगस्टर एक्ट, रंगदारी, आर्म्स एक्ट और विस्फोटक अधिनियम जैसी गंभीर धाराएं शामिल हैं। पीड़ित नियाज अहमद की शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ पहले ही गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *