Sorting by

×




मिर्जापुर में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष श्रीदेवी प्रसाद चौधरी ने हर चट्टी चौराहे पर पुतला फूंकने और दुकान लूटने की धमकी से जुड़े अपने कथित बयान पर सफाई देते हुए कहा कि उनके वक्तव्य को गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया, जिससे भ्रम की स्थिति पैदा हुई। उन्होंने कहा कि उनका व्यापारियों से किसी प्रकार का कोई विवाद नहीं है और न ही उन्हें नुकसान पहुंचाने का कोई इरादा है। उन्होंने स्वयं को लंबे समय से व्यापार से जुड़ा व्यक्ति बताया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि समाजवादी पार्टी का आंदोलन केवल उन भाजपा नेताओं के खिलाफ है, जिन्होंने पुलिस की मौजूदगी में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का सार्वजनिक रूप से पुतला दहन किया था। उन्होंने मांग की कि संबंधित लोगों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जाए। साथ ही चेतावनी दी कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो पार्टी पूरे जिले में लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण ढंग से आंदोलन जारी रखेगी। आवश्यकता पड़ने पर नगर बंद का निर्णय भी लिया जा सकता है। व्यापारी समाज से किया भ्रम दूर करने का आग्रह श्रीदेवी प्रसाद चौधरी ने व्यापारी समुदाय से अपील की कि वे उनके संबंध में किसी भी तरह का भ्रम न पालें। उन्होंने कहा कि वह वर्षों तक व्यापार से जुड़े रहे हैं और व्यापारियों की भावनाओं एवं समस्याओं को भली-भांति समझते हैं। उन्होंने दोहराया कि व्यापारी समाज के प्रति उनकी कोई दुर्भावना नहीं है। व्यापार मंडल ने कार्रवाई की मांग उठाई इस बीच भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) राजकुमार मीणा को ज्ञापन सौंपकर सपा जिलाध्यक्ष के बयान पर कार्रवाई की मांग की है। मामले को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed