Sorting by

×




पीलीभीत सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए 22 वर्षीय युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक ने जिला अस्पताल में दम तोड़ा। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। जानकारी के अनुसार, बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के उगनपुर मरौरी गांव निवासी सुरजीत कुमार (22), पुत्र संतोष कुमार, 6 जुलाई को मोटरसाइकिल पर सवार होकर किसी काम से गए थे। वापस लौटते समय गांव के पास ही एक तेज रफ्तार कार ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सुरजीत सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हादसे के तुरंत बाद घायल सुरजीत को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा था। मंगलवार और बुधवार की मध्य रात्रि करीब 12:30 बजे उपचार के दौरान सुरजीत ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने बताया कि सुरजीत छह भाई-बहनों में सबसे छोटे थे। परिवार पर यह दूसरी बड़ी विपत्ति है, क्योंकि कुछ समय पहले सुरजीत के एक बड़े भाई की भी सड़क हादसे में मौत हो चुकी थी। सुरजीत पेशे से टायर मिस्त्री का काम करते थे और परिवार की आर्थिक मदद करते थे।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। बीसलपुर थाना अध्यक्ष संजीव कुमार शुक्ला ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार कार चालक की तलाश जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *