Sorting by

×




पीलीभीत के गन्ना कृषक महाविद्यालय परिसर में बुधवार को ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत एक वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के तत्वावधान में दोपहर 12 बजे शुरू हुए इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला गन्ना अधिकारी डॉ. खुशीराम भार्गव और विशिष्ट अतिथि गन्ना समिति पूरनपुर के अध्यक्ष नितिन दीक्षित थे। अतिथियों ने महाविद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के छायादार और फलदार पौधे लगाकर वृक्षारोपण का शुभारंभ किया। डॉ. भार्गव ने पर्यावरण की वर्तमान स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए वृक्षारोपण को आज की सबसे बड़ी आवश्यकता बताया। उन्होंने छात्रों से केवल पौधे लगाने की औपचारिकता पूरी न करने, बल्कि अभिभावक की तरह उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि नितिन दीक्षित ने जनभागीदारी के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि यदि समाज का प्रत्येक व्यक्ति प्रतिवर्ष कम से कम एक पौधा लगाकर उसके संरक्षण का संकल्प ले, तो एक स्वच्छ, स्वस्थ और सुरक्षित पर्यावरण का निर्माण संभव है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से विद्यार्थियों में पर्यावरण चेतना के साथ-साथ सामाजिक उत्तरदायित्व और सेवा भावना का विकास किया जा रहा है। वृक्षों के संरक्षण का संकल्प कार्यक्रम प्रभारी डॉ. मृदुला शर्मा ने सभी स्वयंसेवकों और प्रतिभागियों को वृक्षों के संरक्षण का संकल्प दिलाया। इस अभियान में महाविद्यालय के सभी शिक्षक, कर्मचारी और स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह आयोजन परिसर को हरा-भरा बनाने के साथ-साथ छात्रों में प्रकृति के प्रति प्रेम और जिम्मेदारी की भावना को भी मजबूत करेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *