Sorting by

×




ताजमहल देखने आने वाले देश-विदेश के पर्यटकों को परेशान करने वाले लपकों के खिलाफ पर्यटन पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। पिछले दो दिनों में पर्यटन पुलिस ने 11 लपकों को पकड़कर उनके खिलाफ कार्रवाई की है। इनमें मंगलवार को 7 और सोमवार को 4 लपके पकड़े गए। वहीं, पिछले चार दिन में करीब 30 लपकों का चालान किया जा चुका है। पुलिस की कार्रवाई से ताजमहल और उसके आसपास पर्यटकों को घेरकर परेशान करने वालों में खलबली मची हुई है। पर्यटन पुलिस के अनुसार, ताजमहल के आसपास लपके पर्यटकों को घेरकर होटल बुकिंग, गाइड उपलब्ध कराने सहित अन्य सेवाओं के नाम पर परेशान करते थे। आरोप है कि ये लपके पर्यटकों को अपनी तय दुकानों और कैफे से ही खरीदारी कराने के लिए मजबूर करते थे। पर्यटकों के ताजमहल क्षेत्र में पहुंचते ही वे उन्हें अपने बताए हुए कैफे और दुकानों पर ले जाने का प्रयास करते थे। इसके लिए पर्यटकों से लगातार संपर्क कर उन्हें अपने साथ चलने के लिए कहा जाता था। तय दुकानों और कैफे पर ले जाने का आरोप पुलिस की जांच और कार्रवाई के दौरान सामने आया कि कुछ लपके पर्यटकों को अपनी पसंद की दुकानों पर ले जाकर खरीदारी कराने का प्रयास करते थे। पर्यटकों को दूसरी दुकानों पर जाने से रोकने और अपने बताए कैफे या दुकान पर ही ले जाने के लिए दबाव बनाया जाता था। इससे पर्यटकों को असुविधा होने के साथ ताजमहल क्षेत्र में अव्यवस्था की स्थिति भी बनती थी। पर्यटकों की सुरक्षा को देखते हुए पर्यटन पुलिस की टीम ताजमहल और आसपास के क्षेत्र में लगातार गश्त और चेकिंग कर रही है। इसी दौरान पर्यटकों को घेरकर परेशान करने वाले लोगों को चिन्हित कर कार्रवाई की गई। चार दिन में करीब 30 लपकों का चालान पर्यटन थाना प्रभारी अभिषेक गुप्ता के नेतृत्व में लपकों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक, पिछले चार दिनों में करीब 30 लपकों का चालान किया जा चुका है। मंगलवार को हुई कार्रवाई में 7 और सोमवार को 4 आरोपियों को पकड़ा गया। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर ताजमहल और उसके आसपास लगातार निगरानी रखी जा रही है। पर्यटकों को घेरकर परेशान करने, उन्हें जबरन दुकानों या कैफे पर ले जाने अथवा अवैध तरीके से सेवाएं देने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। पर्यटकों की सुरक्षा पर पुलिस का फोकस पर्यटन पुलिस का कहना है कि आगरा आने वाले देश-विदेश के पर्यटकों को सुरक्षित और बेहतर माहौल उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। ताजमहल क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। पर्यटन थाना प्रभारी अभिषेक गुप्ता ने कहा कि पर्यटकों को परेशान करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और ताजमहल के आसपास ऐसी गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *