![]()
साइबर ठग रोजाना नए-नए तरीकों से लोगों को साथ ठगी कर रहे है। ऐसा ही एक मामला कानपुर शहर में देखने को मिला। साइबर ठग ने पद्मश्री न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. सुनील प्रधान का ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेने के नाम पर बिल्डर से 7.16 लाख रुपये की ठगी की। घटना के बाद पीड़ित ने NCRB पोर्टल में मामले की शिकायत की। पीड़ित की तहरीर पर अनवरगंज पुलिस ने मुकदमा दर्जकर मामले की जांच शुरु की। ठग ने खुद को क्लीनिक का कर्मचारी बताया अनवरगंज पुलिस ने बताया कि दलेलपुरवा निवासी आबिदुल आरफीन बिल्डर है। बीती 27 जून को उन्होंने पद्मश्री न्यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर सुनील प्रधान का ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेने के लिए गूगल सर्च इंजन पर उनका नंबर की तलाश की। इस दौरान उन्होंने डॉक्टर की वेबसाइट पर दिए गए नंबर से संपर्क किया। कॉल उठाने वाले युवक ने खुद को डॉक्टर के क्लीनिक का कर्मचारी बताया। जिसने ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेने के लिए उनके मोबाइल पर एक एपीके फाइल भेजी। जैसे ही उन्होंने उस फाइल को डाउनलोड किया। जिसके बाद कुछ देर के लिए उनका मोबाइल हैंग हो गया। कुछ देर बाद उनका मोबाइल ऑन हुआ, जिसके बाद बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से करीब 7.16 लाख रुपये निकलने का मैसेज आया। NCRB पोर्टल पर दर्ज कराई शिकायत तब उन्हें अपने साथ हुई ठगी का एहसास हुआ। जिसके बाद उन्होंने मामले की शिकायत NCRB पोर्टल में की। साथ ही अनवरगंज थाने में मामले की शिकायत की। अनवरगंज थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
Source link