![]()
नोएडा में लोग गर्मी और उमस झेल रहे है। आईएमडी के मुताबिक सात दिन तक बारिश के आसार नहीं है। हालांकि आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे। जिससे थोड़ी राहत रहेगी। मंगलवार को धूल भरी तेज हवाएं चलेंगी। ये हवाए दिन में चलेंगी जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। दो डिग्री तक तापमान में बढ़ोतरी सोमवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री तक जाएगा और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। 13 और 14 जुलाई को तापमान स्थिर रहेगा। इसके बाद एक से दो डिग्री तक की बढ़ोतरी होगी। यानी इस पूरे सप्ताह लोगों को तेज उमस का सामना करना पड़ेगा। इसके बाद बारिश के आसार है। इस दौरान वातावरण में नमी की मात्रा 64 प्रतिशत तक रहेगी। जिससे उमस का सामना करना पड़ेगा। एडवाइजरी अपने को रखे हाइड्रेट जिला प्रशासन की ओर से एडवाइजरी भी जारी की गई है। इसके तहत आपको गर्मी और उमस से बचाव के साथ अपने को हाइड्रेड रखना होगा। बता दे विगत सप्ताह 20 घंटे की लगातार बारिश के बाद से ही उमस और तेज गर्मी का सामना शहरवासियों को करना पड़ रहा है।
Source link