Sorting by

×




नोएडा के सेक्टर-88 बी-40 में सोमवार रात करीब 11 बजकर 55 मिनट के आसपास सुरभी इंटरनेशनल कंपनी में अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर सर्विस और स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। कंपनी बंद थी इसलिए कोई फंसा नहीं। हालांकि कंपनी में रखा सामान और मशीनरी जलकर राख हो गए। सीएफओ प्रदीप चौबे ने बताया कि आग की वजह शॉट सर्किट बताई जा रही है। आग को बुझाने के लिए मौके पर आठ दमकल की गाड़ियों को रवाना किया। करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग में कोई फंसा या जनहानि नहीं है। आग लगने के समय कंपनी बंद थी। देखते ही देखते आग ग्राउंड फ्लोर से प्रथम तल और द्वितीय तल तक फैल गई। दमकल विभाग ने आठ फायर टेंडरों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। आग लगने के सटीक कारणों की जांच की जा रही है। आग इतनी तेज थी कि आसपास की कंपनियों पर भी पानी का छिड़काव किया गया। ताकि आग वहां तक न फैल। पहले को समेटा गया। जिसके बाद उसे बुझा दिया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *