Sorting by

×




सिद्धार्थनगर में शनिवार रात करीब 9:30 बजे इटवा के बड़े सराफा कारोबारी अवधेश सोनी के बेटे प्रभात सोनी (34) का शव नेपाल से उनके घर पहुंचा। बुटवल में तेज पानी की धारा में बहने से प्रभात की मौत हो गई थी। शव घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। घटना से पूरे इटवा क्षेत्र में शोक की लहर है। प्रभात सोनी रक्षाबंधन पर अपनी मां के साथ सिद्धार्थनगर के मऊ-जिगिनिहवा स्थित ननिहाल गए थे। इसके बाद उन्होंने छोटे भाई शिवा सोनी, मां और मामा के परिवार के कुछ सदस्यों के साथ नेपाल घूमने का कार्यक्रम बनाया। सभी लोग बुटवल पहुंचे थे। अचानक तेज हुई पानी की धारा परिजनों के मुताबिक, बुटवल में नदी के पास प्रभात और परिवार के अन्य सदस्य एक पत्थर पर बैठे थे। इसी दौरान अचानक पानी की धारा तेज हो गई। प्रभात पानी की चपेट में आकर बह गए। प्रत्यक्षदर्शी परिजनों के मुताबिक, बहते समय उनके सिर में पत्थर से भी चोट लगी थी। घटना के बाद परिवार के लोगों ने शोर मचाकर मदद मांगी और नेपाली प्रशासन को सूचना दी। खोजबीन के बाद बरामद हुआ शव सूचना मिलने के बाद नेपाली प्रशासन ने प्रभात की तलाश शुरू कर दी। शनिवार दोपहर खोजबीन के दौरान उनका शव बरामद हो गया। नेपाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जरूरी कानूनी कार्रवाई पूरी की। इसके बाद शव को इटवा लाया गया। बेटे की मौत की खबर मिलने पर पिता अवधेश सोनी परिवार के साथ नेपाल रवाना हो गए थे। चार और डेढ़ साल की हैं बेटियां प्रभात अपने दो भाइयों में सबसे बड़े थे। उनके परिवार में पत्नी के अलावा चार वर्ष और डेढ़ वर्ष की दो बेटियां हैं। पिता के निधन से दोनों मासूम बेटियों समेत पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। अवधेश सोनी इटवा के प्रतिष्ठित सराफा कारोबारियों में शामिल हैं। घटना की जानकारी के बाद क्षेत्र के लोग परिवार को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं। पूर्व शिक्षा मंत्री ने भी की मदद घटना की जानकारी मिलने पर पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी भी प्रभात के घर पहुंचे। उन्होंने पुलिस अधीक्षक और नेपाल के कुछ राजनीतिक लोगों से फोन पर संपर्क कर परिवार की सहायता के लिए प्रयास किए। प्रभारी निरीक्षक इटवा अनिल कुमार दुबे भी लगातार परिवार के संपर्क में रहे। रात 11 बजे अयोध्या ले जाने की तैयारी परिजनों के मुताबिक, शनिवार रात करीब 11 बजे प्रभात सोनी के शव को अंतिम संस्कार के लिए अयोध्या ले जाने की तैयारी की गई। बेटे को अंतिम विदाई देने के लिए परिवार के साथ बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोगों के भी मौजूद रहने की उम्मीद है। नेपाल में हुई इस घटना से सोनी परिवार के साथ पूरे इटवा क्षेत्र में गम का माहौल है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *