Sorting by

×




स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एनसीआरटीसी की ओर से नमो भारत कॉरिडोर पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में गुरुवार को नमो भारत स्टेशन पर ‘देश मेरे’ नाम से विशेष संगीत कार्यक्रम हुआ। इसमें जीसस एंड मैरी कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय और मेरठ इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (MIET) के कॉलेज बैंड ने देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी। युवा कलाकारों की प्रस्तुतियों ने स्टेशन के माहौल को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। यात्रियों ने तालियां बजाकर कलाकारों का उत्साह बढ़ाया और कई लोग गीतों के साथ सुर मिलाते नजर आए। प्रस्तुतियों के माध्यम से देश की एकता, गौरव और स्वतंत्रता संग्राम के वीरों के साहस को याद किया गया। एनसीआरटीसी के अनुसार, भारत के पहले नमो भारत कॉरिडोर पर प्रतिदिन करीब एक लाख यात्री सफर कर रहे हैं। स्वतंत्रता दिवस के ये आयोजन देश की विकास यात्रा और ‘विकसित भारत-2047’ के संकल्प से भी यात्रियों को जोड़ने का माध्यम बन रहे हैं।
स्टेशनों और ट्रेनों में गूंज रही वंदे मातरम की धुन स्वतंत्रता दिवस के उत्सव को यात्रियों की दैनिक यात्रा से भी जोड़ा गया है। नमो भारत स्टेशनों और ट्रेनों के अंदर ‘वंदे मातरम’ की वाद्य धुनें बजाई जा रही हैं। वहीं कुछ स्टेशनों को तिरंगे के रंगों वाली रोशनी से सजाया गया है। कई स्टेशनों पर तिरंगा थीम वाले बैकड्रॉप और सेल्फी बूथ भी लगाए गए हैं, जहां यात्री तिरंगे के साथ तस्वीरें खिंचवा रहे हैं। एमडी शलभ गोयल ने भी लिया हिस्सा एनसीआरटीसी के प्रबंध निदेशक शलभ गोयल ने निदेशकों के साथ अभियान में हिस्सा लिया और तिरंगे के साथ तस्वीरें खिंचवाईं। एनसीआरटीसी के मुताबिक, इन आयोजनों का उद्देश्य नमो भारत स्टेशनों को केवल यातायात केंद्र नहीं, बल्कि जीवंत और समावेशी सामाजिक केंद्र के रूप में विकसित करना है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *