Sorting by

×




मेरठ के नए एसएसपी बीबीटीजीएस मूर्ति ( बथला बैंकट गंगा तिरुपति सोमशेखर मूर्ति ) शुक्रवार को मेरठ पहुंच गए हैं। एसएसपी सीधे सर्किट हाउस पहुंचे। तेलंगाना, हैदराबाद से ताल्लुक रखने वाले नए एसएसपी पहले दिन अपने उसी ट्रेडिशनल लुक में नजर आए। एसएसपी सफेद धोती और कुर्ता पहनकर मेरठ आए। जैसे ही वो कार से उतरे स्टाफ उनके लुक को देखकर चौंक गया। एसएसपी को रिसीव करने एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले और एसपी देहात अभिजीत सिंह, एसपी यातायात राजेश कुमार सहित सभी सीओ भी पहुंचे है। एसएसपी ने कहा कि वो अभी जिले में आए हैं। उनकी प्राथमिकता कानून व्यवस्था को मजबूत रखना। हर पीड़ित को न्याय दिलाना, महिला सुरक्षा और सरकार की नीतियों पर खरा उतरना है। कहा कि वो जिले में लॉ एंड ऑर्डर मेंटेन रखना ही उनकी पहली प्राथमिकता होगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *