![]()
अमरोहा के मंडी धनौरा थाना क्षेत्र में रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने सोमवार रात करीब 10 बजे दो तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। भीषण हादसे में दोनों बाइकों पर सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे लोग प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। तब तक तीनों युवक दम तोड़ चुके थे। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अमरपाल सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। मृतकों की पहचान में जुटी पुलिस थाना प्रभारी अमरपाल सिंह ने बताया कि हादसा रात करीब 10 बजे रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने हुआ। दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हुई है। पुलिस मृतकों की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। इसके लिए आसपास के थानों और गांवों में भी सूचना भेजी गई है, ताकि परिजनों का पता लगाया जा सके। बाइकों के नंबरों से मालिकों का लगाया जा रहा पता देर रात तक पुलिस और स्थानीय प्रशासन मृतकों की शिनाख्त में जुटा रहा, लेकिन खबर लिखे जाने तक उनकी पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों बाइकों को कब्जे में ले लिया है और उनके पंजीकरण नंबरों के आधार पर वाहन मालिकों तथा मृतकों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
Source link