![]()
लखनऊ ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। ‘स्टेट ऑफ इंडियन स्ट्रीट्स रिपोर्ट-2026’ में देश के 12 बड़े शहरों के सर्वे में लखनऊ को सबसे ज्यादा पैदल चलने लायक (वॉकेबल) शहर माना गया है। वही इस मामले को लेकर लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) उपाध्यक्ष ने बताया कि प्राधिकरण लगातार लोगों की जरूरतों पर काम कर रहा है। आगे भी योजनाओं और पार्कों ने सुविधाओं को बढ़ाया जाएगा। रिपोर्ट में लखनऊ की 28 फीसदी सड़कें और फुटपाथ ऐसे हैं, जहां लोग बिना रुकावट पैदल चल सकते हैं। दूसरे स्थान पर बेंगलुरु (25.9%), तीसरे पर हैदराबाद (15.1%) और चौथे पर चेन्नई (13.9%) रहे। सर्वे के दौरान लखनऊ के 346 फुटपाथों की जांच की गई, जिनमें से 97 पूरी तरह बेहतर हालत में मिले। रिपोर्ट में बताया गया है कि अंबेडकर पार्क रोड, लोहिया पथ, इंदिरा नगर और गोमती नगर जैसे इलाकों में अच्छे फुटपाथ और पैदल चलने की बेहतर व्यवस्था होने से लखनऊ को यह स्थान मिला है। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथेमेश कुमार ने कहा कि प्राधिकरण का लक्ष्य लखनऊ को सुरक्षित और लोगों के लिए सुविधाजनक शहर बनाना है। इसके लिए फुटपाथ, हरित मार्ग, सार्वजनिक स्थान और दूसरी जरूरी सुविधाओं को लगातार बेहतर किया जा रहा है। आने वाले समय में भी शहर के विकास में पैदल चलने वालों की सुविधा को सबसे ज्यादा महत्व दिया जाएगा।
Source link