Sorting by

×




देवरिया में शुक्रवार रात करीब 9 बजे 24 वर्षीय महिला की में मौत हो गई। घटना के बाद मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतक के पति अभय पाण्डेय को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामला महुआडीह थाना क्षेत्र के रामपुर बगहा गांव का है। मां मांडवी देवी ने पुलिस को तहरीर देकर मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि रिमझिम की शादी करीब 15 महीने पहले रामपुर बगहा निवासी अभय पाण्डेय से हुई थी। शादी में दहेज समेत 20 लाख रुपये से अधिक खर्च किए गए थे। दहेज की मांग को लेकर परेशान करने का आरोप मांडवी देवी का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति, ससुर, सास और तीनों ननदें दहेज की मांग को लेकर रिमझिम को परेशान करते थे। परिवार के लोगों ने कई बार ससुराल पहुंचकर बातचीत कर मामला शांत कराने की कोशिश की, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं हुआ। ससुर पर भी लगाए गंभीर आरोप तहरीर में मांडवी देवी ने आरोप लगाया है कि रिमझिम ने अपने ससुर पर अश्लील हरकतें करने और शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने की शिकायत की थी। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट और प्रताड़ना किए जाने का भी आरोप है। मांडवी देवी के मुताबिक, रिमझिम ने फोन पर अपने परिवार के लोगों को इन घटनाओं के बारे में बताया था। 4 सितंबर को फिर की थी शिकायत मांडवी देवी के अनुसार, 4 सितंबर को रिमझिम ने दोबारा ससुराल में हो रही परेशानी की जानकारी दी थी। इसके बाद उनके भसूर बसंत दुबे रामपुर बगहा पहुंचे और पति समेत अन्य ससुराल वालों को समझाने की कोशिश की। बाद में बसंत दुबे इलाज के लिए गोरखपुर चले गए। तहरीर के मुताबिक, शाम करीब 5 बजे अभय पाण्डेय के मोबाइल से बसंत दुबे के पास फोन आया। फोन पर उन्हें रिमझिम की मौत की जानकारी दी गई। पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर में लगाए गए आरोपों और मौत के कारणों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *