Sorting by

×




देवरिया के सदर कोतवाली क्षेत्र के उमानगर मोहल्ले में गुरुवार शाम करीब सात बजे करंट लगने से डेढ़ वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। घर में खेलते समय वह पंखे के कटे हुए बिजली के तार की चपेट में आ गया था। परिजनों ने तत्काल बच्चे को महर्षि देवराहा बाबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार, उमानगर निवासी राजन का पुत्र कार्तिक अपने घर में खेल रहा था। इसी दौरान वह पंखे के क्षतिग्रस्त बिजली के तार के संपर्क में आ गया।
करंट लगने से कार्तिक बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। घटना की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। माता-पिता सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मासूम की मौत की सूचना मिलते ही आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए और पूरे मोहल्ले में शोक का माहौल छा गया। प्रथम दृष्टया यह मामला घरेलू हादसे का माना जा रहा है। वही परिवार के लोग चिकित्सकों के मित्र घोषित करने पर मासूम बच्चे को लेकर दूसरे प्राइवेट अस्पताल के लिए चले गए। महर्षि देवरहा बाबा देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉक्टर एच के मिश्रा ने बताया कि करंट की चपेट में आने से एक मासूम की मौत हो गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *