Sorting by

×




दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता शनिवार (18 जुलाई) को मिर्जापुर दौरे पर रहेंगी। वह वाराणसी एयरपोर्ट से सीधे विंध्याचल पहुंचकर मां विंध्यवासिनी के दर्शन-पूजन करेंगी। उनके आगमन को लेकर जिला प्रशासन, पुलिस और मंदिर प्रशासन ने सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया है। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता दोपहर 12:10 बजे वाराणसी एयरपोर्ट से प्रस्थान करेंगी और करीब 1:30 बजे विंध्याचल स्थित मां विंध्यवासिनी मंदिर पहुंचेंगी। यहां वह विधि-विधान से पूजा-अर्चना करेंगी। मुख्यमंत्री का मंदिर में दोपहर 1:30 बजे से 3:00 बजे तक रहने का कार्यक्रम निर्धारित है। इस दौरान मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा और वीआईपी मूवमेंट को ध्यान में रखते हुए पुलिस, प्रशासन और मंदिर प्रबंधन संयुक्त रूप से व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं। दर्शन-पूजन के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता दोपहर 3 बजे सड़क मार्ग से वाराणसी के होटल ताज गंगेज़ के लिए रवाना होंगी। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, बैरिकेडिंग और मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं की समीक्षा की है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और सभी व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित हों। प्रशासन का कहना है कि मुख्यमंत्री का यह दौरा धार्मिक और प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। इसे लेकर सभी संबंधित विभागों को अलर्ट मोड पर रखा गया है, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *