Sorting by

×




दिल्ली के तिलक नगर में पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल के दौरे के दौरान सिविल ड्रेस में दिल्ली पुलिस के एक हेड कॉन्स्टेबल के साथ आम आदमी पार्टी (AAP) के कार्यकर्ताओं ने मारपीट की। पुलिसकर्मी मोबाइल से केजरीवाल के दौरे की रिकॉर्डिंग कर रहे थे। इस घटना का वीडियो बीजेपी ने X पर शेयर किया। वहीं, दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा ने 27 सितंबर को एक युवक को थप्पड़ मार दिया था। इस घटना का वीडियो आम आदमी पार्टी ने X पर शेयर किया। विवाद के बाद प्रवेश ने भी वीडियो जारी किया था। हेड कॉन्स्टेबल की चोटों की जांच की गई घटना का वीडियो मंगलवार को सामने आया। इसमें भीड़ पुलिसकर्मी को धक्का देते और उसके साथ बदसलूकी करते नजर आ रही है। पुलिसकर्मी को फ्लाईओवर के नीचे ले जाया गया और उसे वहां से जाने नहीं दिया गया। वर्दी में मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने भीड़ से अपने साथी को बाहर निकालने की कोशिश की। पुलिस ने बताया कि हेड कॉन्स्टेबल की चोटों की जांच की गई है। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी से मारपीट के मामले में FIR दर्ज करने पर भी विचार किया जा रहा है। केजरीवाल बोले- हाथ से छूने पर सड़क टूट रही केजरीवाल सोमवार को तिलक नगर पहुंचे थे। उनके साथ AAP सांसद संजय सिंह, स्थानीय विधायक जरनैल सिंह और पार्टी के अन्य नेता भी मौजूद थे। उन्होंने दिल्ली की भाजपा सरकार पर इलाके में बनी नई सड़क की खराब गुणवत्ता का आरोप लगाया। केजरीवाल ने कहा कि सड़क कुछ दिन पहले ही बनी थी, लेकिन हाथ से छूने पर ही टूट रही है। उन्होंने कहा कि उनकी पिछली AAP सरकार के दौरान ऐसे कामों पर 5 साल की गारंटी होती थी। खबर लगातार अपडेट हो रही है…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *