![]()
गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट क्षेत्र में कानून व्यवस्था को खराब करने की कोशिश का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया अकाउंट पर भ्रामक वीडियो पोस्ट करने के मामले में साइबर थाने में दो एफआईआर दर्ज की गई हैं। यह एफआईआर सोशल मीडिया के तीन अकाउंट संचालकों के खिलाफ दर्ज की गई है। इस तरह का किया गया पोस्ट
पुलिस के मुताबिक, 22 जुलाई को सोशल इंस्टाग्राम अकाउंट जंतर-मंतर लाइव 24 सच की बात जेन जेड के नाम से एक भ्रामक वीडियो पोस्टम किया गया। उसके टाइटल में लिखा कि नोएडा में क्या हो रहा है। सेक्टर-63 में 45 हजार से अधिक श्रमिक वेतन वृद्धि की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। इसको लेकर सेक्टर-63 और चिल्ला बॉर्डर पर यातायात प्रभावित हो रहा है, जबकि राज्य सरकार ने मांगों के अनुसार वेतन में वृद्धि कर दी है, लेकिन कुछ समूह अब भी इसे हवा देकर कानून व्यवस्था खराब करने में जुटे हैं। दूसरे पोस्ट में लिखा कि पुलिस ने की अभद्रता वर्तमान में कोई भी आंदोलन नोएडा में नहीं चल रहा है। पुलिस ने इस पोस्ट को फर्जी और भ्रामक बताया है। इसे कानून व्यवस्था खराब करने की कोशिश माना है। वहीं, दूसरी एफआईआर इंस्टाग्राम अकाउंट चर्चा जंक्शन न्यूज और एक्स पर बने ट्रूथफुल क्रिटिकल नामक अकाउंट के खिलाफ के खिलाफ की गई है। एफआईआर में कहा गया है कि दोनों अकाउंट के जरिये एक वीडियो पोस्ट किया गया है। वीडियो पोस्ट करने के बाद टाइटल लिखा है कि कथित वीडियो में पुलिसर्मियों द्वारा आम लोगों के साथ अभद्र और कठोर व्यवहार दिखाया गया है। साथ ही यह भी लिखा गया है कि वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं करता। वीडियो कब का है, किस घटना से जुड़ा है और पूरा घटनाक्रम क्या था, इसकी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। पुलिस ने माना सुनियोजित साजिश क्या पुलिस की कार्रवाई उचित थी या मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। लोगों से टिप्पणी भी करने के लिए कहा। पुलिस ने वीडियो वायरल करने के पीछे सुनियोजित साजिश माना है। ताकि भ्रामक नैरेटिव तैयार कर लोगों को भड़काया जा सके। पुलिस सोशल मीडिया पर भ्रामक वीडियो पोस्ट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी।
Source link