Sorting by

×




जिलाधिकारी बृजेश कुमार के निर्देश और अपर जिलाधिकारी अविनाश चंद्र मौर्य के मार्गदर्शन में तिलक इंटर कॉलेज, औरैया के प्रांगण में बुधवार दोपहर तीन बजे आपदा प्रबंधन पर एक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और एनडीआरएफ के सहयोग से हुआ। इस प्रशिक्षण में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को आपदा से बचाव तथा आपदा जोखिम न्यूनीकरण से संबंधित जानकारी दी गई। कार्यक्रम में आग, बाढ़, भूकंप जैसी आपदाओं, प्राथमिक उपचार और सीपीआर (CPR) जैसे उपायों के बारे में विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया गया। एनडीआरएफ के इंस्पेक्टर रूपेश कुमार, आपदा विशेषज्ञ दीपक कुमार और एएसआई रमाकांत पाण्डेय ने अपनी टीम के साथ मिलकर छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को आपातकालीन परिस्थितियों में सुरक्षित निकासी, प्राथमिक बचाव तकनीकों और जान-माल की सुरक्षा के लिए अपनाए जाने वाले उपायों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। छात्र-छात्राओं को यह भी बताया गया कि आपदा के समय किस प्रकार स्वयं को सुरक्षित रखते हुए अन्य लोगों की मदद की जा सकती है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *