![]()
एक हाई-प्रोफाइल शादी… 1.10 करोड़ रुपये से ज्यादा का खर्च… दूल्हा-दुल्हन दोनों एमडी डॉक्टर… लेकिन 16 साल बाद यह रिश्ता अदालत और पुलिस थाने तक पहुंच गया। आरोप है कि एसआरएमएस मेडिकल कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर और वरिष्ठ रेडियोलॉजिस्ट डॉ. कमल नयन गांगेय ने पहली पत्नी एमडी डॉ. खुशबू शर्मा के रहते दूसरी शादी कर ली। डॉ. खुशबू का दावा है कि शादी में एक करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च और लाखों रुपये की आर्थिक मदद के बावजूद उन्हें दहेज के लिए प्रताड़ित किया गया। उनका यह भी आरोप है कि दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे बेटे की जिम्मेदारी से भी पति ने दूरी बना ली। दूसरी पत्नी के साथ नंदी हाइट्स में रहने की सूचना मिलने पर मंगलवार को वह परिजनों के साथ वहां पहुंचीं, जहां काफी देर तक हंगामा हुआ और पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। दोनों डॉक्टर, लेकिन रिश्ता 16 साल बाद बिखर गया
डॉ. खुशबू शर्मा एमबीबीएस और एमडी (न्यूरोलॉजी) हैं। उनकी शादी 15 दिसंबर 2010 को एमबीबीएस, डीएनबी रेडियोलॉजी डॉ. कमल नयन गांगेय से हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। डॉ. कमल नयन शहर के चर्चित रेडियोलॉजिस्ट हैं और वर्तमान में एसआरएमएस मेडिकल कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। दोनों का मेडिकल प्रोफेशन से जुड़ा यह रिश्ता करीब 16 साल तक चला, लेकिन अब मामला अदालत और पुलिस तक पहुंच चुका है। एक करोड़ से ज्यादा खर्च वाली शादी, फिर शुरू हुआ विवाद
डॉ. खुशबू का कहना है कि उनके परिवार ने शादी में करीब 1.10 करोड़ रुपये खर्च किए थे। इसके अलावा उनकी पीजी पढ़ाई के लिए लगभग 35 लाख रुपये की आर्थिक मदद की गई। उनके नाम पर खरीदी गई टाटा हैरियर कार भी पति के उपयोग के लिए दी गई। इसके बावजूद शादी के कुछ समय बाद से ही दहेज की मांग, मानसिक प्रताड़ना और घरेलू हिंसा शुरू हो गई। बेटे की गंभीर बीमारी बनी रिश्ते में सबसे बड़ा मोड़
शादी के सात साल बाद 17 मार्च 2017 को बेटे तनिष्क का जन्म हुआ। परिवार के अनुसार बच्चा जन्म से ही दुर्लभ आनुवंशिक बीमारी ‘बेकविथ-विडमैन सिंड्रोम’ (Beckwith-Wiedemann Syndrome), ऑटिज्म और एडीएचडी जैसी समस्याओं से जूझ रहा है। डॉ. खुशबू का आरोप है कि बच्चे की बीमारी के बाद परिवार का व्यवहार पूरी तरह बदल गया। उन्होंने आरोप लगाया कि बच्चे को बोझ कहा गया, उसके इलाज और थेरेपी का खर्च नहीं उठाया गया और इसी मुद्दे को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद लगातार बढ़ता गया। घरेलू हिंसा का केस, फिर पति हो गए गायब
डॉ. खुशबू के अनुसार वर्ष 2024 में उनके साथ मारपीट हुई, गला दबाने का प्रयास किया गया और जबरन तलाक के कागजों पर हस्ताक्षर करने का दबाव बनाया गया। इसके बाद उन्होंने घरेलू हिंसा का मुकदमा दर्ज कराया। इसी दौरान नवंबर 2024 में डॉ. कमल नयन अपनी मां के साथ घर छोड़कर चले गए। काफी तलाश के बाद भी उनका पता नहीं चला। दूसरी शादी की जानकारी मिलने पर पहुंची नंदी हाइट्स
डॉ. खुशबू का कहना है कि कुछ दिन पहले उन्हें जानकारी मिली कि डॉ. कमल नयन ने वाराणसी में बिहार के बिक्रमगंज निवासी एक युवती रानी राय से शादी कर ली है और अब वह नंदी हाइट्स में उसी के साथ रह रहे हैं। सूचना मिलने पर वह अपने भाइयों और अन्य परिजनों के साथ वहां पहुंचीं। मौके पर हंगामा हुआ और पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। परिवार का कहना है कि दूसरी पत्नी गर्भवती भी है। भाई बोला- बहन नहीं, भांजे को इंसाफ चाहिए
डॉ. खुशबू के भाई आशुतोष शर्मा ने कहा कि उनकी बहन खुद डॉक्टर हैं और अपना जीवन चला सकती हैं। परिवार की सबसे बड़ी चिंता विशेष आवश्यकता वाले बच्चे का भविष्य है। उनका कहना है कि बच्चे को उसके पिता का अधिकार और संरक्षण मिलना चाहिए। इसी उद्देश्य से पूरा परिवार पटना से बरेली पहुंचा है। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को पूछताछ के लिए थाने ले गई। डॉ. खुशबू ने पति के खिलाफ दूसरी शादी, दहेज उत्पीड़न, घरेलू हिंसा और विशेष आवश्यकता वाले बेटे की उपेक्षा सहित कई आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि शिकायत और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है। पूरी टाइमलाइन
Source link