Sorting by

×




फर्रुखाबाद में जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर की अध्यक्षता में मंगलवार को एक बजे कलेक्ट्रेट सभागार में जिला वृक्षारोपण, गंगा एवं पर्यावरण समिति की बैठक हुई। इसमें जनपद में वृक्षारोपण अभियान, गंगा संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण से संबंधित कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने सभी विभागों को वन विभाग की नर्सरी से पौधे प्राप्त कर नोडल विभाग को सूचित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि एक दिवसीय वृक्षारोपण के बाद दो दिन के भीतर वृक्षारोपण के फोटोग्राफ्स ‘हरीतिमा पोर्टल’ पर अपलोड कर जियो टैगिंग कराई जाए। वृक्षारोपण संबंधी किसी भी समस्या के लिए वन विभाग के मोबाइल नंबर 9807091454 और 9627204852 पर संपर्क करने को कहा गया। बैठक में 12 जुलाई के बाद आवंटित लक्ष्य के सभी पेड़ गौशालाओं में लगाने का निर्देश दिया गया। यह भी कहा गया कि गौशालाओं में लगाए जाने वाले पेड़ ट्री गार्ड के साथ बाउंड्री वॉल के भीतर हों। गौशालाओं में सहजन (मोरिंगा) के पौधे अनिवार्य रूप से लगाए जाएं। ग्राम पंचायतों को नेशनल हाईवे के किनारे पौधे लगाने के निर्देश दिए गए। विभागीय अधिकारियों को वृक्षारोपण अभियान में स्थानीय जनप्रतिनिधियों को अनिवार्य रूप से आमंत्रित करने को कहा गया। जिलाधिकारी ने कहा कि वर्ष 2026 में यह अभियान केवल सरकारी कार्यक्रम न होकर जनभागीदारी का प्रमुख उदाहरण बनना चाहिए। उन्होंने सभी विभागों को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण वृक्षारोपण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डीएम ने लगाए गए पौधों के संरक्षण, नियमित देखभाल और जीवित रहने की दर बढ़ाने पर विशेष बल दिया। उन्होंने प्रत्येक विभाग को पौधों की सुरक्षा और निगरानी की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *