Sorting by

×




उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 10 जुलाई को बिल्सी विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर आएंगे। प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक और प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। मंगलवार को बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों व पार्टी पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। विधायक हरीश शाक्य ने बताया कि उपमुख्यमंत्री नगर के खैरी स्टैंड के पास बने नवनिर्मित रोडवेज स्टैंड का लोकार्पण करेंगे। उन्होंने कहा कि रोडवेज स्टैंड शुरू होने से क्षेत्र के यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा मिलेगी और लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होगी।
अंबियापुर में जनसभा को करेंगे संबोधित लोकार्पण के बाद उपमुख्यमंत्री अंबियापुर ब्लॉक परिसर पहुंचेंगे, जहां वे एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। भाजपा कार्यकर्ता और प्रशासन कार्यक्रम को सफल और व्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियों में जुटे हैं। मंगलवार को विधायक हरीश शाक्य ने खैरी स्टैंड स्थित रोडवेज परिसर और अंबियापुर ब्लॉक प्रांगण का निरीक्षण किया। उन्होंने मंच, बैठक व्यवस्था, सुरक्षा, पार्किंग और अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। अधिकारियों और भाजपा पदाधिकारियों की रही मौजूदगी निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी राजेश कुमार सिंह, खंड विकास अधिकारी शैली गोविल, कोतवाल मनोज कुमार सिंह, दीपक चौहान, सुधीर सोमानी, निखिल सक्सेना, पीयूष राठी, विवेक राठी, गगन राठी, ओम प्रकाश सागर, तेजस्वी सागर सहित भाजपा के पदाधिकारी और स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *