![]()
लखनऊ के डालीगंज वार्ड के तकिया मुंशीगंज इलाके में गंदगी और खुले नालों की समस्या से लोग परेशान हैं। रविवार को उत्तर विधानसभा की प्रभारी और राष्ट्रीय प्रवक्ता पूजा शुक्ला ने वार्ड का दौरा किया। इस दौरान लोगों ने उन्हें अपनी समस्याएं बताईं। पूजा शुक्ला ने स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनकी परेशानी समझी। वार्ड के दौरे के दौरान कई जगहों पर कूड़े के ढेर दिखे। खुले नाले होने से हादसे का खतरा भी बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बारिश में खुले नाले दिखाई नहीं देते, जिससे कई लोग हादसे का शिकार हो चुके हैं। बच्चों के नाले में गिरने से हाथ फ्रैक्चर हुए पूजा शुक्ला ने कहा कि खुले नाले किसी बड़े हादसे की वजह बन सकते हैं। बच्चों के नाले में गिरने से चोट लगने और हाथ में फ्रैक्चर होने जैसी घटनाएं भी हुई हैं। इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारी सफाई और सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं हैं। उन्होंने बताया कि जब क्षेत्रीय लोग विधायक से समस्याओं की शिकायत करते हैं, तो उन्हें फंड न होने की बात कही जाती है। क्षेत्रीय लोगों के साथ वार्ड में सफाई करने उतरेंगी पूजा शुक्ला ने सवाल उठाया कि जब सांसद, विधायक, पार्षद और मेयर सभी भाजपा के हैं, तो विकास के लिए फंड कहां जा रहा है। पूजा शुक्ला ने चेतावनी दी कि अगर 24 घंटे के भीतर डालीगंज में साफ-सफाई नहीं हुई, तो वह खुद क्षेत्रीय लोगों के साथ वार्ड में सफाई करने उतरेंगी। उन्होंने कहा कि लोगों की सुरक्षा और साफ-सफाई से जुड़ी समस्याओं को अनदेखा नहीं किया जा सकता।
Source link