![]()
मेरठ के दादरी में सकौती फ्लाईओवर पर एक दर्दनाक और भीषण सड़क हादसा सामने आया है, जहां मंगलवार सुबह 7बजे एक अनियंत्रित कार के फ्लाईओवर से नीचे खाई में गिरने के कारण तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। मौके पर पहुची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए और तीनों शवों को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। मामले की आगे की जांच जारी है। देखिए घटना से जुड़ी तीन तस्वीरें…
दुर्घटना उस समय हुई जब मुजफ्फरनगर से मेरठ की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कार का अचानक टायर फट गया। टायर फटने से चालक कार पर से नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी डिवाइडर को तोड़ते हुए फ्लाईओवर से करीब 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। एक की हालत गंभीर रुप से घायल हादसे के वक्त कार में कुल चार लोग सवार थे। दुर्घटना की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और तत्काल अन्य दो घायलों को मोदीपुरम के फ्यूचर प्लस अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि, इलाज के दौरान वहां एक और घायल ने दम तोड़ दिया। चौथे घायल की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है और डॉक्टर उसे बचाने का प्रयास कर रहे हैं। शिनाख्त के प्रयास में जुटी पुलिस सकोटी चौकी इंचार्ज प्रताप सिंह तोमर ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि मृतकों और घायलों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस को कार से कुछ दस्तावेज बरामद हुए हैं, जिनके आधार पर उनके परिजनों से संपर्क करने और शिनाख्त करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस कर रही मामले की जांच पुलिस ने तीनों शवों को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। वहीं, क्रेन की मदद से खाई में गिरे कार के मलबे को बाहर निकालकर थाने भिजवा दिया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है।
Source link