![]()
औरैया में जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने सोमवार चार बजे सम्पूर्ण समाधान दिवस के बाद तहसील अजीतमल के विद्यानगर बाबरपुर, कस्बा बाबरपुर और अशोक नगर बाबरपुर में बेची गई भूमि का मौके पर निरीक्षण किया। उन्होंने विक्रय पत्रों के साथ संलग्न स्टांप पत्रों की भी जांच की। जिलाधिकारी ने एआईजी स्टांप को निर्देश दिए कि भूमि की मालियत (मूल्य) की दोबारा जांच की जाए। इसके साथ ही संलग्न स्टांप पत्रों के मूल्य का भी आकलन किया जाए। देखें, 2 तस्वीरें… उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि नियमानुसार निर्धारित मूल्य के अनुरूप स्टांप पत्रों में कमी पाई जाती है, तो संबंधितों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इस निरीक्षण के दौरान उप निबंधक स्टांप और तहसीलदार अजीतमल अविनाश कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
Source link