Sorting by

×




मुंबई के मानखुर्द इलाके में 5 जुलाई रविवार रात करीब 10.30 बजे एक जर्जर तीन मंजिला मकान ढह गया। इस हादसे में बस्ती एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई। मृतकों में एक महिला और उसके चार बच्चे शामिल हैं। परिवार का मुखिया सब्जी लेने बाजार गया हुआ था, जिससे उसकी जान बच गई। मृतक परिवार बस्ती जिले के पुरानी बस्ती क्षेत्र के रसूलपुर गांव का निवासी था। मोइनुद्दीन नामक व्यक्ति करीब 20 वर्षों से मुंबई में मेहनत-मजदूरी कर रहा था। वह अपनी पत्नी अख्तरजहां और चार बच्चों—14 वर्षीय कैसर, 7 वर्षीय जलालुद्दीन, 6 वर्षीय सेराजुद्दीन और 3 वर्षीय अनामिया—के साथ मानखुर्द इलाके की एक चॉल में रहता था। बताया गया कि जिस चॉल में मोइनुद्दीन का परिवार रहता था, उसके बगल का तीन मंजिला मकान काफी समय से जर्जर था और उसके गिरने का खतरा बना हुआ था। लगातार हो रही बारिश के कारण 5 जुलाई की शाम अख्तरजहां अपने चारों बच्चों के साथ पड़ोसी के घर चली गई थी। बच्चे दिन भर वहीं खेलते रहे।
रात करीब 10 बजे अख्तरजहां खाना बनाने के लिए अपने घर लौटी। इसी दौरान पड़ोस की छह वर्षीय एक बच्ची भी खेलने के लिए उनके घर पहुंच गई। मोइनुद्दीन उस समय सब्जी लेने बाजार गया हुआ था। रात करीब 10:30 बजे अचानक जर्जर तीन मंजिला मकान भरभराकर उनके घर पर गिर पड़ा। मलबे में दबने से अख्तरजहां, उसके चारों बच्चों और पड़ोस की छह वर्षीय बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों और राहत टीम ने देर रात तक बचाव अभियान चलाया, लेकिन सभी को मृत अवस्था में बाहर निकाला गया। हादसे की सूचना मिलते ही रसूलपुर गांव में शोक फैल गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *