Sorting by

×




जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले के बीरवाह और खाग इलाकों में भारी बारिश के बाद अचानक आई बाढ़ में एक व्यक्ति बह गया। घटना के बाद SDRF, पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों ने मौके पर राहत एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया। मौसम विभाग की ओर से कश्मीर में सोमवार से रेड अलर्ट जारी है। असम में लगातार बारिश से बाढ़ की स्थिति और गंभीर हो गई। बीते 24 घंटों में बाढ़ से 21 लोगों की मौत हो गई। राज्य के 16 जिलों में 5.65 लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं। प्रशासन की ओर से कई इलाकों में राहत और बचाव अभियान चलाया जा रहा है। हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बुधवार के लिए मंडी, कांगड़ा और सिरमौर जिलों के सभी स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश से अब तक 66 लोगों की मौत हो चुकी है।
22 जुलाई को देश के ऊपर छाए बादलों की सैटेलाइट इमेज… देशभर के मौसम से जुड़ी तस्वीरें… देशभर के मौसम के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *