Sorting by

×




सीतापुर में तंबौर थाना क्षेत्र के मीतमऊ नकहा गांव में मंगलवार दोपहर जंगली जानवर की मौजूदगी से दहशत फैल गई। गांव के बाहर सड़क किनारे बैठे एक पालतू कुत्ते को जंगली जानवर उठाकर गन्ने के खेतों की ओर ले गया। ग्रामीणों का दावा है कि इलाके में तेंदुआ देखा गया है, हालांकि वन विभाग ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है। गांव निवासी सुंदर लाल भार्गव का पालतू कुत्ता गांव के बाहर सड़क किनारे बैठा था। मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे अचानक एक जंगली जानवर वहां पहुंचा और कुत्ते को दबोचकर गन्ने के खेतों की ओर ले गया। ग्रामीणों ने शोर मचाकर उसे भगाने की कोशिश की, लेकिन तब तक वह खेतों में गायब हो चुका था। वीडियो के आधार पर तेंदुए की चर्चा घटना के बाद ग्रामीणों ने गांव के बाहर एक झोपड़ी की छत पर बैठे जंगली जानवर का वीडियो भी बनाया। वीडियो देखने के बाद कई ग्रामीण इसे तेंदुआ बता रहे हैं। हालांकि वन विभाग का कहना है कि वीडियो और घटनास्थल की जांच के बाद ही यह स्पष्ट किया जा सकेगा कि वह तेंदुआ था या कोई अन्य बड़ा वन्यजीव। वन विभाग ने सतर्क रहने की दी सलाह ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना देकर गांव में गश्त बढ़ाने और पिंजरा लगाने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते जंगली जानवर को नहीं पकड़ा गया तो वह पालतू पशुओं के साथ-साथ लोगों के लिए भी खतरा बन सकता है। वन विभाग की टीम ने मौके का निरीक्षण किया है और ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की है। विभाग का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *