Sorting by

×




जिले के कुमारगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने गांव के ही युवक पर घर में घुसकर छेड़छाड़ करने और विरोध करने पर परिजनों के साथ मिलकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। महिला ने मारपीट के दौरान पेट में चोट लगने से गर्भपात होने का भी दावा किया है। न्यायालय के आदेश पर कुमारगंज पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष सुरेश कुमार पटेल ने मंगलवार 25 अगस्त को बताया कि न्यायालय के आदेश पर राजेश कुमार, राकेश कुमार, करन, क्रांती, संगीता, सरोज और शिव कुमारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की विवेचना की जा रही है। महिला के मुताबिक, नौ जून की रात करीब 8:50 बजे वह घर में खाना बना रही थी। इसी दौरान गांव का राजेश कुमार वहां पहुंचा और उसके पति नीरज के बारे में पूछा। पति के खेत पर जाने की जानकारी मिलने के बाद आरोपी ने कथित रूप से उसके साथ अश्लील बातें और छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने और शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी वहां से चला गया। महिला का आरोप है कि पति के लौटने पर वह घटना की जानकारी दे रही थी, तभी राजेश समेत सातों आरोपी एकराय होकर घर में घुस आए और लाठी-डंडों तथा लात-घूंसों से पति-पत्नी की पिटाई करने लगे। बचाने पहुंची सास और ननद के साथ भी मारपीट किए जाने का आरोप है। शिकायत में महिला ने बताया कि वह उस समय करीब दो माह की गर्भवती थी। आरोप है कि मारपीट के दौरान पेट में लात-घूंसे लगने से गंभीर चोट आई और 17 जून को उसका गर्भपात हो गया। महिला का कहना है कि उसने पुलिस से शिकायत कर मेडिकल कराने का अनुरोध किया, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। 15 जून को जिला अस्पताल में अपना और पति का मेडिकल कराने के बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। थाना अध्यक्ष सुरेश कुमार पटेल ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में के सदस्य कर लिया गया है। विवेचना की जा रही है ‌।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *