Sorting by

×




बिजनौर के चांदपुर में रविवार दोपहर गंगा नदी के बाढ़ के पानी में एक एंबुलेंस फंस गई। मेरठ में मरीज को भर्ती कराकर लौट रही एंबुलेंस बहसूमा-ठाकुरद्वारा स्टेट हाईवे पर पांडवनगर चौकी के पास पानी में फंस गई। स्थानीय लोगों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली की मदद से एंबुलेंस को सुरक्षित बाहर निकाला। राहत की बात यह रही कि उस समय एंबुलेंस में कोई मरीज मौजूद नहीं था। गंगा नदी पिछले चार दिनों से उफान पर है, जिससे चांदपुर के खादर क्षेत्र में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। बहसूमा-ठाकुरद्वारा स्टेट हाईवे पर करीब तीन फीट पानी भर जाने के कारण नारनौर गांव के पास बैरिकेडिंग लगाकर मार्ग बंद कर दिया गया है। हालांकि, मेरठ की ओर से मार्ग पूरी तरह बंद नहीं होने के कारण कई वाहन चालक अनजाने में जलभराव वाले हिस्से तक पहुंच जा रहे हैं। करीब 12 गांवों पर मंडरा रहा बाढ़ का खतरा चांदपुर के खादर क्षेत्र में गंगा का पानी कई किलोमीटर तक फैल गया है। मीरापुर सीकरी, स्याली, रायपुर खादर, नारनौर समेत करीब 12 गांव बाढ़ की जद में हैं। मुख्य संपर्क मार्गों पर लगभग तीन फीट पानी भरा होने से लोगों का आवागमन प्रभावित हो गया है। ट्रैक्टर-ट्रॉली बनी सहारा, बढ़ी लोगों की चिंता जलभराव के कारण कई गांवों में ट्रैक्टर-ट्रॉली ही आवागमन का प्रमुख साधन रह गया है। स्थानीय लोग जोखिम उठाकर आवाजाही कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा तो प्रभावित गांवों में खाद्य सामग्री और पशुओं के चारे का संकट भी गहरा सकता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *