Sorting by

×




गोरखपुर में रोटरी क्लब ऑफ गोरखपुर यूफोरिया की ओर से गुरुवार को रॉयल रेजीडेंसी के रीत हॉल में आयोजित तीज एवं फ्रेंडशिप डे सेलिब्रेशन उल्लास, उत्साह और रंगों से भरपूर रहा। पारंपरिक तीज उत्सव और फ्रेंडशिप डे की भावना को एक मंच पर साकार करते हुए क्लब ने संस्कृति, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सेवा का अनूठा संदेश दिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्सव का माहौल बना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ क्लब की अध्यक्ष रोटेरियन रुचि केडिया ने अतिथियों के स्वागत के साथ किया, जबकि सचिव रोटेरियन अंकिता रूंगटा ने प्रभावी संचालन किया। तीज की पारंपरिक झूला सज्जा, मेहंदी, लोकगीत, रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, नृत्य, संगीत और मनोरंजक खेलों ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया। फ्रेंडशिप डे की विशेष गतिविधियों ने सदस्याओं के बीच अपनापन और उत्साह को और बढ़ाया। पारंपरिक वेशभूषा में महिलाओं ने बिखेरे संस्कृति के रंग हरे-भरे परिधानों और पारंपरिक श्रृंगार में सजी महिलाओं ने पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया। भारतीय संस्कृति, नारी शक्ति, सामाजिक सेवा और मित्रता के महत्व पर विचार साझा किए गए। वक्ताओं ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक सोच, आपसी सौहार्द और रिश्तों को मजबूत करने का काम करते हैं। रोटरी क्लब के सेवा कार्यों की भी सभी ने सराहना की। सेवा, संस्कृति और मित्रता का दिया संदेश कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्याओं ने एक-दूसरे को तीज एवं फ्रेंडशिप डे की शुभकामनाएं दीं। साथ ही समाज में सेवा, भारतीय संस्कृति और मित्रता की भावना को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। मीडिया प्रभारी स्वीटी अग्रवाल ने बताया कि क्लब आगे भी सामाजिक सरोकार और महिला सशक्तिकरण से जुड़े ऐसे आयोजन करता रहेगा। कई रोटेरियंस की मौजूदगी रही समारोह में चार्टर प्रेसिडेंट रोटेरियन खुशबू मोदी, चार्टर सेक्रेटरी रोटेरियन अंजलि लिलारिया, पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन श्वेता अग्रवाल, कोषाध्यक्ष रोटेरियन अंजनी गुप्ता सहित रोटेरियन स्वीटी अग्रवाल, अंजलि गुप्ता, नेहा पोद्दार, पूर्णिमा त्रिपाठी, अलका केडिया, मिताली जालान, डॉ. नीलम, पुनीत कौर, श्रेया, रमा, पारुल उपाध्याय, डॉ. सुरभि, नेहा बैरोलिया, सविता गुप्ता, संगीता, आकांक्षा, रेखा जायसवाल, प्रियंका यादव, रीना केडिया समेत क्लब की अनेक सदस्याएं उपस्थित रहीं और आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed