Sorting by

×




गोरखपुर में लाइफ इंश्योरेंस एजेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया, शाखा संख्या-2 गोरखपुर के अभिकर्ता संघ का चुनाव मंगलवार को संपन्न हुआ। चुनाव में विभिन्न पदों पर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें गौतम मुनि यादव को अध्यक्ष तथा अयोध्या नाथ पांडेय को उपाध्यक्ष चुना गया। नई कार्यकारिणी के गठन से अभिकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। चुनाव में प्रवीण गौड़ को महामंत्री तथा अच्छेलाल कश्यप को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं उपाध्यक्ष पद पर अयोध्या नाथ पांडेय के साथ राम मिलन विश्वकर्मा, स्वरूप सिंह, समीर गुप्ता और अजय जायसवाल को भी जिम्मेदारी दी गई। इसके अलावा प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव को संगठन मंत्री बनाया गया। अभिकर्ताओं के हितों और समस्याओं के समाधान पर जोर संयुक्त मंत्री अतुलानंद श्रीवास्तव, सुनील कुमार गुप्ता और जालंधर यादव को जिम्मेदारी सौंपी गई। नवनिर्वाचित अध्यक्ष गौतम मुनि यादव ने कहा कि अभिकर्ताओं के हितों की रक्षा, उनकी समस्याओं के समाधान और संगठन को मजबूत बनाने के लिए पूरी टीम मिलकर कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि संगठन की एकजुटता के साथ अभिकर्ताओं की आवाज को मजबूती से उठाया जाएगा। उपाध्यक्ष अयोध्या नाथ पांडेय ने सभी साथियों का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है, उसका पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि अभिकर्ताओं की समस्याओं को संगठन के माध्यम से उचित स्तर तक पहुंचाकर उनके समाधान का प्रयास किया जाएगा। नई कार्यकारिणी के गठन पर अभिकर्ताओं ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी और उम्मीद जताई कि नई टीम संगठन को और मजबूत करते हुए अभिकर्ताओं के हित में प्रभावी ढंग से काम करेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *