![]()
गोंडा जिले में परसपुर थाना अध्यक्ष कृष्ण गोपाल राय को धमकी देते एक व्यक्ति का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह घटना विनोद साहनी की हत्या के बाद कल शुक्रवार को दोपहर 2 बजे करीब हुए प्रदर्शन के दौरान हुई है वीडियो में अरविंद उर्फ राजा निषाद नाम का व्यक्ति पुलिस अधिकारी को धमकाते दिख रहा है। राजा निषाद खुद को वकील बताता है और गोरखपुर से प्रदर्शन में शामिल होने आया था। दरअसल, विनोद साहनी के परिजन शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन करने जा रहे थे। परसपुर थाना अध्यक्ष कृष्ण गोपाल राय ने उन्हें रोकने की कोशिश की। इसी दौरान राजा निषाद ने उनसे अभद्रता की है। वायरल वीडियो में राजा निषाद कहता दिख रहा है, “दरोगा जी होश में रहिए, आंख बंद करिए, आंख हमको मत दिखाइए। आप जैसे बहुत दरोगा देखा हूं, दरोगल्ली मत बनिए मेरे सामने। कोई नहीं हमको रोक पाएगा। मजाक बना लिया है आपने, हट जाइए दरोगा जी, डीएम और कप्तान को बुलाइए। आंख मत दिखाइए, तुम्हारी हैसियत नहीं है आंख दिखाने की। तुम जानते हो हम लोग कौन हैं।” इसके बाद वह पुलिस मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए लोगों के साथ शव लेकर सड़क की तरफ बढ़ गया। राजा निषाद ने कल एसडीएम को भी धमकी दी थी। उसने कहा था, “एसडीएम साहब आप यहां से जाइए, आप क्या कर रहे हैं? सुबह से तमाशा बनाकर रखे हैं, दिमाग खराब है आपका? गुंडई करवा रहे हैं आप। दिनदहाड़े हत्या हुई, मार दिया गया। अभी तक आप लोगों ने क्या उन लोगों को दामाद की तरह आप लोग थाने में बैठकर पूज रहे हैं।” ये दोनों वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। फिलहाल अब इन दोनों वायरल वीडियो को लेकर के परसपुर थाने की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
Source link